Japan's electronics giant Hitachi has announced that for the first time this fiscal year, it plans to hire more mid-career employees compared to new graduates.
Hitachi aims to recruit 930 individuals with work experience, a figure that is more than three times that of five years ago. Meanwhile, the quota for hiring new graduates stands at 815.
Hitachi is working towards changing Japan's corporate practices that primarily hire fresh graduates from universities and provide them with training from the start.
Hitachi's official Kenichiro Okubo states, "The fast pace of technological innovation means gaining real benefits by quickly acquiring employees with relevant skills and experience. We need to ensure that these two approaches can align well."
Previously, electronics companies primarily focused on manufacturing home appliances and other consumer products, but now they are rapidly diversifying into infrastructure and energy-related businesses as well. Advances in technology, such as AI, mean they require employees with specific knowledge and experience.
Hitachi currently hopes to continue this hiring policy.
Show original text
जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज हिताचि का कहना है कि वह पहली बार इस वित्त वर्ष में नये स्नातकों की तुलना में मिड-करियर कर्मचारियों की अधिक नियुक्ति करने जा रही है। हिताचि, कार्य अनुभव प्राप्त 930 लोगों को भर्ती करना चाहती है। यह संख्या 5 साल पहले की तुलना में 3 गुणा से भी ज़्यादा है। वहीं, नये स्नातकों की भर्ती का कोटा 815 है। हिताचि, जापान के उन कॉर्पोरेट तौर-तरीक़ों में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है, जिनके तहत मुख्य रूप से विश्वविद्यालय से निकले नये स्नातकों को ही काम पर रखा जाता है और उन्हें शुरू से प्रशिक्षण दिया जाता है। हिताचि के अधिकारी ओकुबो केनइचिरो का कहना है कि "तकनीकी नवाचार की तेज़ गति का मतलब, संबंधित कौशल और अनुभव वाले कर्मचारियों को तुरंत हासिल करते हुए वास्तविक लाभ प्राप्त करना है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ये दोनों रुख़ अच्छी तरह आपस में मेल खा सकें।" पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियाँ मुख्य रूप से घरेलू उपकरण और अन्य उपभोक्ता उत्पाद बनाया करती थीं, लेकिन अब वे तेज़ी से विविधता लाते हुए बुनियादी ढाँचे और ऊर्जा संबंधी व्यवसायों में भी हाथ आज़मा रही हैं। एआई जैसी तकनीकी प्रगति का मतलब है कि उन्हें विशिष्ट ज्ञान और अनुभव वाले कर्मचारियों की आवश्यकता है। हिताचि, फ़िलहाल इस भर्ती नीति को जारी रखने की उम्मीद करती है।Report an incorrect translation